Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

अम्बाला थाने को दहलाने की बड़ी साजिश! पाकिस्तानी डॉन से जुड़े हमले के तार, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा

अम्बाला : बलदेव नगर थाने में कार में हुए विस्फोट के मामले में आए दिन पुलिस जांच दौरान कोई न कोई खुलासा हो रहा है। अब जांच में सामने आ रहा है कि पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के तार इस मामले से जुड़ सकते हैं। इतना ही नहीं आरोपियों के पास से पुलिस को एक चैट भी बरामद की गई है जिसमें शहजाद भट्टी आरोपियों से बातचीत करता था।

इस चैट पर शहजाद भट्टी की तस्वीर लगी हुई है लेकिन इस मामले में पुलिस जांच कर रही है कि यह चैट शहजाद भट्टी की है फिर किसी अन्य की। अम्बाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपियों को पैसे ट्रांसफर करने वाले जम्मू निवासी रमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में गिरफ्तार दोनों भाइयों को लेकर पुलिस निशानदेही हेतु पंजाब रवाना हो गई।

दरअसल अम्बाला के बलदेव नगर थाने में 10 जनवरी को एक व्यक्ति ने मारुति कार खड़ी करके उसमें आग लगा दी थी। इसकी वीडियो बनाकर कई जगह भेज दी थी। अभी इस मामले की जांच चल रही थी कि पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी ने कथित वीडियो वायरल किया था जिसमें इसमें दिखाई दे रहा है कि कार में हुए धमाके से थाना गूंज उठा था। वीडियो में खालिस्तानियों द्वारा धमाके के जिम्मेदारी लेते हुए की पोस्ट भी डाली गई थी।

पुलिस जांच दौरान रोजाना हो रहा कोई न कोई खुलासा

इस मामले में पहले गिरफ्तार किए आरोपी कर्मजीत सिंह निवासी पटियाला को जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आयह रहा है कि आरोपी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से चैट के जरिए बातचीत करता था और जिस चैट के जरिए बातचीत करता था उस पर शहजाद भट्टी की तस्वीर लगी हुई है। वहीं इस मामले में गिरफ्तार दोनों भाइयों से जांच में यह बात सामने आ रहा है कि कार में सिलैंडर वविस्फोटक पंजाब के फिरोजपुर निवासी आकाश व उसके भाई ने रखा था। यह विस्फोटक फिरोजपुर से मिला था और इसके बाद वह अम्बाला में ठहरे थे। इसकी एवज में उन्हें 60 हजार रूपए भी मिले थे। जिस अकाऊंट से यह पैसे ट्रांसफर हुए थे, पुलिस ने गहनता से जांच की और जांच के बाद सामने आया कि आरोपी रमन कुमार निवासी जम्मू ने यह पैसे ट्रांसफर किए। अब पुलिस ने उसे भी काबू कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.