Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा

जीरा/मक्खू : थाना मक्खू की पुलिस ने एएसएसपी फिरोजपुर भूपिन्द्र सिंह एवं डीएसपी जीरा जसपाल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत शक के अधार पर दो मोटरसाइकिल सवारों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद की है। उक्त मामलें में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।

जानकरी देते हुए डीएसपी जीरा जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस की तरफ से एसएसपी फिरोजपुर भूपिन्द्र सिंह के दिशा निर्देशानुसार नशा बेचने वाले लोगों को पकड़ने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई है। उन्होंने बताया कि बीते दिन इसी मुहिम तहत थाना मक्खू के एएसई जगदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान पुल सुआ गांव पधरी के नजदीक से एचएफ हीरो मोटरसाइकिल बिना नंबरी पर सवार प्रभसिमरन सिंह उर्फ सिमन पुत्र सुखविन्द्र सिंह व सुखविन्द्र सिंह उर्फ चानन सिंह पुत्र दिदार सिंह वासी लालचीयां उर्फ चक्क मोबीयां हारदो ढंडी को शक होने पर गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए की है। डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है और पुलिस जांच कर रही है कि उक्त तस्कर हेरोइन कहा से लेकर आए थे और उन्होंने उसे कहां पर आगे डिलीवर करना था, तांकि इस नशे की चैन को जड़ से तोड़ा जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.