ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
हरियाणा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: मतदान से पहले आप-कांग्रेस गठबंधन में दरार, क्या BJP फिर मारेगी बाजी?

चंडीगढ़ में 29 जनवरी को होने वाले मेयर के चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) का गठबंधन टूट गया है. इसकी वजह पंजाब विधानसभा चुनाव बताई जा रही है, क्योंकि अगर ये गठबंधन होता तो दोनों ही पार्टियों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान जनता के बीच सफाई देना मुश्किल हो जाता.

दोनों ही पार्टियां गठबंधन की मौखिक सहमति देने के बावजूद औपचारिक ऐलान करने से पहले ही अलग हुई हैं. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की पंजाब यूनिट का दबाव भी इस गठबंधन के ना होने के पीछे की वजह माना जा रहा है. संख्या ना होने के बावजूद दोनों ही पार्टियां इस चुनाव में अपने उम्मीदवार उतरेंगी. ऐसे में बीजेपी जिसके पास 18 पार्षद है उनकी जीत तय मानी जा रही है. कांग्रेस अब मेयर के साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

वहीं, कांग्रेस ने अपने तीनों उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने मेयर पद के लिए गुरप्रीत गाबी को प्रत्याशी बनाया है. सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए सचिन गालव उम्मीदवार होंगे. जबकि डिप्टी मेयर के लिए निर्मला देवी को प्रत्याशी बनाया गया है.

आप ने किसे बनाया उम्मीदवार?

आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा हो गई है.

मेयर पद: योगेश ढींगरा (वार्ड न.25) सीनियर डिप्टी मेयर पद: मुन्नवर ख़ान (वार्ड न .29) डिप्टी मेयर पद: जसविंदर कौर ( वार्ड न.1)

चंडीगढ़ नगर निगम की स्थिति

  • निगम में कुल पार्षद – 35 + 1 सांसद
  • कांग्रेस 6 पार्षद + 1 सांसद
  • आम आदमी पार्टी 11 पार्षद
  • बीजेपी – 18 पार्षद

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं. मेयर पद पर जीत के लिए किसी भी पार्टी को 19 वोट की जरूरत होती है. चुनाव के लिए सबसे ज्यादा वोट बीजेपी के पास हैं. उसके पास कुल 18 पार्षद है. वहीं 11 वोट AAP के पास हैं. कांग्रेस के पास 7 वोट हैं, जिसमें एक वोट सांसद मनीष तिवारी का रहेगा. कुल 35 पाषर्दों वाले निगम में बहुमत के लिए 19 वोट चाहिए होते हैं.

Related Articles

Back to top button