ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
गुजरात

आसाराम बापू को बड़ा झटका! अहमदाबाद नगर निगम खाली कराएगा 500 करोड़ की जमीन, ढहाया जाएगा अवैध आश्रम

अहमदाबाद नगर निगम मोटेरा में बने आसाराम के आश्रम को गिराने की तैयारी में है. नगर निगम में अवैध निर्माण के खिलाख सख्त कदम उठाया है. इंपैक्ट फीस के जरिए 32 अनाधिकृत ढांचों को रेगुलराइज करने की याचिका को खारिज कर दिया गया है. यह फैसला तब आया है जब अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव की योजनाओं पर आगे बढ़ रहा है. यह मामला अब अपीलीय अथॉरिटी के पास पेंडिंग है

500 करोड़ रुपये की जमीन पर अवैध निर्माण किए गए हैं. नगर निगम की लीगल कमेटी ने बुधवार को इस मुद्दे पर चर्चा की और वकीलों को इस अपील का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. निगम के वेस्ट जोन के एक अधिकारी ने कहा कि आश्रम द्वारा कब्जा की गई जमीन सरकार द्वारा अलॉट की गई थी, लेकिन उस पर गैर कानूनी तरीके से निर्माण किए गए.

इंपैक्ट फीस के प्रावधानों के अनुसार, ऐसी जमीन पर अवैध ढांचों को रेगुलराइज करने के लिए आवेदन स्वीकार्य नहीं हैं. आश्रम का आवेदन अक्टूबर 2025 में खारिज कर दिया गया था, जिसके बाद उसने आश्रम ने अपीलीय अथॉरिटी से संपर्क किया, जहां मामला अभी पेंडिंग है.

गिरेगा अवैध निर्माण

लीगल कमेटी के चेयरमैन प्रकाश गुर्जर के अनुसार साबरमती नरेंद्र मोदी स्टेडिम में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स डेवलपमेंट फेज II का काम होगा, जिसके विकास के लिए वेस्ट जोन की तरफ से गैर-कानूनी स्ट्रक्चर गिराने के नोटिस जारी किए गए हैं.

अधिकारियों के अनुसार, स्टेडियम के आसपास के इलाके के लिए एक मास्टर प्लान अभी तैयार किया जा रहा है. इस प्लान में भारतीय सेवा समाज, सदाशिव प्रज्ञा मंडल और संत श्री आसाराम आश्रम के पास मौजूद ज़मीनें शामिल हैं.

बड़े स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के हिस्से के तौर पर इन ज़मीनों को हासिल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आश्रम की जमीन को 2036 के ओलंपिक के आयोजन के लिए अधिग्रहित किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button