Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Border 2 Release: भारत में 4800 स्क्रीन्स और 17,000 शोज हर दिन; सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ तोड़ेगी ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड?

Sunny Deol Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ इन दिनों जबरदस्त छाए हुए हैं. इन चारों स्टार्स की हर तरफ काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. चर्चा में होने की वजह है इन चारों की फिल्म ‘बॉर्डर 2’, जो 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. ये साल 1997 में आई सनी देओल की ही फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर और भी ज्यादा हाईप बना हुआ है. मेकर्स ने भी इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी की है.

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ भारत में 4800 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. इन स्क्रीन के जरिए हर दिन भारत में सनी देओल की इस फिल्म के लगभग 17 हजार शोज दिखाए जाएंगे. अगर फिल्म इतने बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है तो जाहिर है कि रिलीज के बाद इसका फायदा दिखेगा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी.

‘बॉर्डर 2’ का रनटाइम

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘बॉर्डर 2’ का रनटाइम 199.07 मिनट (3 घंटे 19 मिनट और 7 सेकेंड) है. यानी ये फिल्म अपने पहले पार्ट से भी लंबी है. ‘बॉर्डर’ 2 घंटे और 56 मिनट लंबी फिल्म थी. सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ इस फिल्म में सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह और अन्या सिंह भी अहम रोल में हैं.

जहां एक तरफ इस बार डायरेक्शन की कमान अनुराग सिंह ने संभाली है तो वहीं दूसरी तरफ ‘बॉर्डर’ के डायरेक्टर जेपी दत्ता बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से जुड़े हुए हैं. जेपी दत्ता, उनकी बेटी निधि दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने मिलकर इस पिक्चर को प्रोड्यूस किया है.

‘बॉर्डर 2’ एडवांस बुकिंग

ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से चार दिन पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी. 19 जनवरी से ही एडवांस में फिल्म के टिकट बुक हो रहे हैं. सैकनिल्क के अनुसार 22 जनवरी दोहपर 2 बजे तक इस फिल्म के एडवांस में 2 लाख 15 हजार 777 टिकट बिक चुके हैं, जिसके जरिए इस फिल्म ने 6.86 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं. ये नंबर्स पहले दिन के लिए बुक हुए टिकट के हैं. एडवांस बुकिंग के इस आंकड़ें को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने वाली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.