Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

फरीदाबाद में आवारा पशुओं के लिए बना प्रदेश का पहला श्मशान घाट, अब सम्मानजनक तरीके से होगा अंतिम संस्कार

फरीदाबा: फरीदाबाद में आवारा जानवरों के संरक्षण और सम्मानजनक अंतिम संस्कार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा उपलब्ध कराई गई जमीन पर आपसी एनजीओ के सहयोग से आवारा जानवरों के लिए शमशान घाट का निर्माण किया गया है। यह फरीदाबाद का पहला ऐसा शमशान घाट है, जो विशेष रूप से आवारा पशुओं के लिए बनाया गया है।

इस शमशान घाट के बनने से सड़कों पर मृत आवारा जानवरों के निस्तारण की समस्या से राहत मिलेगी, साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। अब मृत पशुओं को इधर-उधर फेंकने की बजाय सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। इस परियोजना में नगर निगम ने जमीन उपलब्ध कराई, जबकि निर्माण और संचालन में विभिन्न सामाजिक एनजीओ ने सहयोग किया। एनजीओ का कहना है कि लंबे समय से आवारा जानवरों के लिए एक स्थायी और सम्मानजनक व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया गया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस शमशान घाट के शुरू होने से शहर में गंदगी और दुर्गंध की समस्या कम होगी। संक्रमण फैलने की आशंका घटेगी, साथ ही पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों को एक व्यवस्थित व्यवस्था मिलेगी। सामाजिक संगठनों और पशु प्रेमियों ने इस पहल को मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बताया है। उनका कहना है कि फरीदाबाद की यह पहल अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। नगर निगम ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में इस व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि शहर के हर क्षेत्र से मृत आवारा जानवरों को यहां लाकर उचित तरीके से अंतिम संस्कार किया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.