Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

भोजशाला में बसंत पंचमी: सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा, दोपहर में जुमे की नमाज; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर धार में सुरक्षा सख्त

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर धार स्थित भोजशाला में आज बसंत पंचमी का पर्व बेहद खास और संवेदनशील माहौल में मनाया जा रहा है. सूर्योदय के साथ ही हिंदू पक्ष ने मां वाग्देवी (सरस्वती) की विशेष पूजा-अर्चना शुरू कर दी है. ये पूजा सूर्यास्त तक जारी रहेगी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के विशेष आदेश के तहत दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मुस्लिम समाज परिसर में जुमे की नमाज भी अदा करेगा.

पूजा और नमाज के समय को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ (CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली) ने ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ की याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है.

कोर्ट ने हिंदू पक्ष को सूर्योदय से सूर्यास्त तक (1 से 3 बजे के अंतराल को छोड़कर) पूर्ण पूजा की छूट दी है, जबकि मुस्लिम पक्ष को 1 से 3 बजे के बीच नमाज की अनुमति मिली है. प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि शांति व्यवस्था के लिए विशेष पास और अलग-अलग स्थानों की व्यवस्था की जाए.

छावनी में तब्दील हुआ धार, 8000 जवान तैनात

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. धार शहर को छावनी में बदल दिया गया है, जहां सीआरपीएफ (CRPF), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और स्थानीय पुलिस के 8 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं. संवेदनशील इलाकों में एआई (AI) तकनीक वाले कैमरों और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. श्रद्धालुओं को 13-14 राउंड की सुरक्षा बैरिकेडिंग से गुजरने के बाद ही प्रवेश मिल रहा है.

आज के प्रमुख कार्यक्रम और शोभा यात्रा

भोजशाला उत्सव समिति के संरक्षक अशोक जैन के अनुसार, हिंदू समाज में कोर्ट के फैसले के बाद भारी उत्साह है सुबह 10:00 बजे उदाजी राव चौराहा (लालबाग) से भव्य शोभा यात्रा शुरू होगी.

सुबह 11:30 बजे शोभा यात्रा मोतीबाग चौक पहुंचेगी, जहां विशाल धर्म सभा का आयोजन होगा. विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और स्वामी स्वदेशानंद जी सभा को संबोधित करेंगे.

दोपहर 12:45 बजे अतिथि और श्रद्धालु भोजशाला के गर्भगृह में प्रवेश कर महा आरती करेंगे. पूरे दिन वेदारंभ संस्कार और हवन आयोजित होगा, जिसकी पूर्णाहुति सूर्यास्त के साथ होगी. भोजशाला परिसर में वर्तमान में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और यज्ञशाला में आहुतियां दी जा रही हैं. प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.