Local & National News in Hindi

छिंदवाड़ा में खाना खाने के दौरान मामूली बात पर पत्‍नी को मारा … बीच-बचाव करने आए मौसेरे भाई को पीटा

8

छिंदवाड़ा। रावनवाड़ा थाना क्षेत्र के खंसवाड़ा गांव में खाना खाने के दौरान मामूली बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पति ने पत्नी की डंडे से पीट दिया।

बीच-बचाव करने आए मौसेरे भाई को पीट दिया

विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए मौसेरे भाई को पीट दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पड़ोसियों के घर के आंगन में बेहोश होकर गिर गई

जानकारी में सामने आया कि मारपीट के बाद महिला लहूलुहान होकर जान बचाकर भागी। फिर पड़ोसियों के घर के आंगन में बेहोश होकर गिर गई।

बेटे ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना उनके बेटे को दी। उसने तत्काल घर आकर देखा कि मम्मी और चाचा घायल जमीन पर पड़े हुए हैं। उसने 1088 की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 109 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिता ने अचानक डंडा उठाया और मां को दे मारा

बेटे अभिनंद यादव (21) ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मेरी मां शर्मिला यादव पिता सीताराम यादव को खाना परोस रही थीं। इसी दौरान पिता ने अचानक डंडा उठाया और मां को दे मारा।

मां के सिर में चोट, दोनों हाथ भी फ्रैक्चर हो गए

मां के सिर में चोट लगी। फिर डंडे से उनकी पिटाई करना शुरू कर दिया इससे दोनों हाथ भी फ्रैक्चर हो गए। इस दौरान पिता ने बीच-बचाव करने के लिए आए दादा को सिर पर डंडा दे मारा। इस हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.