Local & National News in Hindi

भिंड में बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने से महिला की दर्दनाक मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

11

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अमायन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला का बाइक के टायर में दुपट्टा फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। आपको बता दें की महिला अपने पति के साथ बाइक से मायके जा रही थी बताया जा रहा है कि महिला की बेटी की शादी है और शादी की तैयारी चल रही थीं। खुशियों के बीच मातम पसर गया महिला का नाम गुड्डी था गुड्डी मायके ग्वालियर जा रही थी तभी उसका दुपट्टा अचानक बाइक के पहिए में फंस गया और नीचे गुड्डी गिर गई।

 गंभीर रूप से गड्डी घायल हो गई थी। महिला को तत्काल आरोन अस्पताल ले जाया गया ,यहां पर गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल में महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। महिला का परिवार शादी की तैयारी कर रहा था 18 नवंबर को महिला की बेटी की शादी है, खुशियों के बीच घर में मातम पसर गया है इस हादसे के बाद परिजन भी सदमे में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.