इंदौर। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। खजराना थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 94 में हेलमेट और मुंह पर कपड़ा बांधकर लोहा व्यापारी के घर में बदमाश घुसे और 40 मिनट में 27 लाख का माल चुराकर ले गए। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है कि जिसमें दो बदमाश नजर आ रहे हैं। एक ने हेलमेट पहना है और एक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए है। इनके हाथ में टामी भी नजर आ रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.