Local & National News in Hindi

शहर में 3 तारीख को लेकर जारी हुई चेतावनी, जानें कैसा रहेगा हाल…

16

चंडीगढ़ः शहर में सक्रिय  वेस्टर्न डिस्टर्बैंस का  बड़ा असर देखने को  मिल  रहा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने एक  बार  फिर मौसम में  ठंडक बढ़  दी है। मौसम विभाग के निदेशन सुरिंदर पॉल का कहना  है  कि वेस्टर्न डिस्टर्बैंस  काफी मजबूत  था, जिसकी वजह  से शहर में बारिश हुई।  शनिवार से मौसम थोड़ा साफ होगा। बारिश के आसार है, लेकिन कम  है। 3 मार्च  को  फिर  से वेस्टर्न  डिस्टर्बैंस सक्रिय होगा, जोकि अब तक  काफी मजबूत दिख  रहा है, ऐसे 2 की रात से बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ का भी यह असर है।  रात  के तापमान  में  इजाफा देखा  जाएगा।  दिन का तापमान सामान्य बना  रहेगा।

तीन  दिन ऐसा रहेगा तापमान 

  • शनिवार  को  बारिश  के  आसार  अधिकतम तापमान 22  डिग्री, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।
  • रविवार को  आंशिक बादल छाने के आसार,  अधिकतम  तापमान  22  डिग्री न्यूनतम तापमान  16 डिग्री रह सकता है।
  • सोमवार को बारिश के आसार,  अधिकतम तापमान 24  डिग्री, न्यूनतम तापमान 15  डिग्री  रह  सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.