Local & National News in Hindi

शादी के बंधन में बंधने जा रहा Jalandhar का ओलंपियन Hockey Player

10

मशहूर 2 हॉकी ओलिंपियन खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जालंधर के रहने वाले मनदीप सिंह जोकि, भारतीय पुरुष हॉकी टीम में स्ट्राइकर हैं और उन्हें टीम में गोल मशीन भी कहा जाता है। मनदीप सिंह जल्द ही हरियाणा के हिसार की रहने वाली उदिता कौर दुहान से शादी करने जा रहे हैं।

जानकारी मुताबिक, दोनों हॉकी ओलिंपियन खिलाड़ियों की शादी 21 मार्च जालंधर के मॉडल टाऊन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में होगी। इस दौरान पारिवारिक सदस्यों के अलावा कई राजनीति व खेल जगत से जुड़ी हुई कई हस्तियां शामिल होने की संभावना है। दोनों खिलाड़ियों की शादी का कार्ड भी सामने आया है, जिसमें इनके नामों के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ है। मनदीप होने वाली पत्नी उदिता हिसार से है और वह भारतीय महिला हॉकी टीम में डिफेंडर है। आपको ये भी बता दें कि, हॉकी इंडिया लीग में उदिता सबसे महंगी खिलाड़ी रह चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.