Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

बुआ के लड़के से मामा के बेटे ने कर दिया कांड, जब सच आया सामने तो पैरों नीचे खिसकी जमीन

साहनेवाल/कोहाड़ा: बहुचर्चित लोह लंगर की जमीन से अवैध ढंग से अपनी ही बुआ के लड़के को बेचकर 5 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है।  मामले में थाना साहनेवाल पुलिस ने बुआ की पुत्रवधू सिमरन कौर पत्नी सुरजीत सिंह वासी साहिबजादा फतेह सिंह नगर शिमलापुरी की शिकायत पर राज कुमार वर्मा पुत्र स्व. मदन लाल व उसकी पत्नी मोनिका वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित सिमरन कौर के साथ उसके पति सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके मामा का लड़का राज कुमार वर्मा प्रापर्टी डीलर का काम करता था जिसने साजिश के तहत उसे और उसकी पत्नी को विश्वास में लेकर कहा कि उसके पास 127 गज का एक बढ़िया प्लाट है जोकि पत्नी मोनिका के नाम पर है। गांव जसपाल बांगर में स्थित प्लाट पसंद आने पर सौदा 5 लाख में तय हो गया।

सुरजीत सिंह ने बताया कि सौदे मुताबिक उन्होंने सारी रकम 5 लाख उसे दे दी जिस पर उसने रजिस्ट्री उसकी पत्नी सिमरन कौर के नाम पर करा दी। वह प्लाट की रजिस्ट्री लेकर इंतकाल करवाने के लिए पटवारी के पास गए तो पटवारी ने बताया कि वह प्लाट महंतों की लोह लंगर वाली जमीन का है। जिस पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय से स्टे हुआ है। मामले की शिकायत लेकर वह उच्चाधिकारीयों के पास गया जिसकी जांच होने उपरांत थाना साहनेवाल में राज कुमार वर्मा व उसकी पत्नी मोनिका वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.