Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

जितने मंदिर उतने ढूंढेंगे और दुनिया को दिखाएंगे… संभल पर सीएम योगी की दो टूक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में मौजूद सभी मंदिरों को खोजने करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अब तक शहर में 54 से अधिक तीर्थ स्थलों की पहचान की है और शेष को खोजने के प्रयास जारी हैं. सीएम योगी ने ये बाते समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कही हैं. मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सनातन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण स्थल भारत की विरासत के प्रतीक हैं.

उन्होंने कहा, “जो कुछ भी है, हम उसे ढूंढेंगे लेंगे. हम दुनिया को दिखाएंगे. जिन्हें भगवान ने आंखें दी हैं, वे देखें. संभल में क्या हुआ? संभल सच्चाई है.’ हिंदू मंदिरों के खंडहरों पर बनी मस्जिदों के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘इस्लाम कहता है कि अगर आप हिंदू मंदिर या हिंदू घर को तोड़कर बनाई कोई भी इबादत ग्रह खुदा को स्वीकार नहीं है?’

संभल में मस्जिदों पर तिरपाल लगाने के सीएम ने कहा, ‘मुहर्रम में जुलूस निकलते हैं. क्या उनके झंडे की छाया किसी हिंदू घर या मंदिर के पास नहीं पड़ती? क्या इससे हिंदू घर अपवित्र हो जाता है? सख्त निर्देश हैं कि जो नहीं चाहता उस पर रंग न डाला जाए. क्या मुस्लिम लोग रंगीन कपड़े नहीं पहनते? फिर रंग से परहेज क्यों? ये दोहरा आचरण क्यों?’

कुंभ में मुसलमानों की एंट्री पर क्या बोले सीएम?

वहीं, महाकुंभ में मुसलमानों के भाग लेने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कुंभ उन सभी के लिए है जो खुद को भारतीय मानते हैं. मैंने कहा कि जो भारतीय बनकर आएगा उसका स्वागत है, लेकिन अगर कोई नकारात्मक मानसिकता के साथ आएगा, तो यह स्वीकार्य नहीं है.’ वहीं, महाकुंभ पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की टिप्पणियों पर उन्होंने कहा, ‘उनके कई नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आए. यह बीजेपी का कार्यक्रम नहीं था. केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर लोगों का ध्यान रख रही है, आस्था का सम्मान कर रही है. 1947 से 2014 तक कांग्रेस ज्यादातर समय सत्ता में रही, उन्होंने इस दौरान ऐसा क्यों नहीं किया? PM मोदी ने 2019 में प्रयागराज के कुंभ को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिलाई.’

ओवैसी जैसे लोगों की राजनीति खतरे में है- सीएम

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ‘मुसलमान खतरे में हैं’ वाले बयान पर सीएम ने कहा, ‘मुसलमान खतरे में नहीं हैं. इनकी वोट बैंक की राजनीति खतरे में है. जिस दिन भारतीय मुसलमान अपने पूर्वजों को समझ लेंगे, इन सभी को बोरिया-बिस्तर बांधकर भागना पड़ेगा. भारतीय मुसलमानों को याद रखना होगा कि वे तभी सुरक्षित हैं, जब हिंदू और हिंदू परंपरा सुरक्षित है. 1947 से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत का हिस्सा थे. हम उस सच्चाई को कैसे भूल सकते हैं? क्या पाकिस्तान में हमारी हिंगलाज माता का मंदिर नहीं है? क्या बांग्लादेश में माता ढाकेश्वरी का मंदिर नहीं है?’

मस्जिदों पर कब्जा करके बीजेपी क्या करेगी- सीएम योगी

वक्फ संशोधन विधेयक पर मुख्यमंत्री कहा, ‘मस्जिदों पर कब्जा करके बीजेपी क्या करेगी? वक्फ के नाम पर कितनी जमीन पर कब्जा करोगे? वे गुमराह कर रहे हैं. इन्होंने वक्फ के नाम पर एक भी कल्याणकारी काम नहीं किया है? इन्होंने अपने निजी लाभ के लिए वक्फ संपत्तियों को बेचा है. आपको ये शक्ति किसने दी कि आप किसी की भी जमीन पर कब्जा कर लेंगे? किसी भी सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर लेंगे. वक्फ संशोधन विधेयक आज की आवश्यकता है. ये देश और मुसलमानों दोनों के हित में होगा.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.