ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
देश

पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर भारत ने लगाया बैन, शोएब अख्तर-आरजू काजमी का यूट्यूब चैनल भी बंद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ लगातार एक्शन लिए जा रहे हैं. अब भारत सरकार ने गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों पर पाबंदी लगा दी है. इन चैनलों में पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर और आरजू काजमी जैसे कई बड़े यूट्यूब चैनल भी शामिल हैं. साथ ही कई प्रमुख मीडिया हाउस के यूट्यूब चैनलों पर भी भारत में रोक लगा दी गई है. आतंकवादियों को ‘उग्रवादी’ कहे जाने पर बीबीसी को पत्र भेजा गया है.

गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर में पिछले हफ्ते 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Ban

कई न्यूज चैनलों पर भी लगी रोक

पाकिस्तानी चैनलों पर रोक लगाने को लेकर मंत्रालय से जुड़े अधिकारी का कहना है कि भारत के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री और गलत सूचना प्रसारित करने के कारण पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए गए हैं.

पाकिस्तान के जिन 16 यूट्यूब चैनलों पर रोक लगाई गई है, इसमें शोएब अख्तर के चैनल के अलावा वहां के कई बड़े मीडिया हाउस के यूट्यूब चैनल भी शामिल हैं. डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार टीवी, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स और उजैर क्रिकेट प्रमुख हैं.

उग्रवादी कहने पर BBC को भेजा पत्र

भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान के जिन 16 यूट्यूब चैनलों पर पाबंदी लगाई गई है, कुल मिलाकर इनके पास 63.08 मिलियन यानी 6.3 करोड़ से अधिक सबस्क्राइबर्स हैं. इसमें से सबसे अधिक सबस्क्राइबर्स जियो न्यूज के यूट्यूब चैनल जियो न्यूज के पास है. इसके कुल 18.1 मिलियन यानी 1.8 करोड़ सबस्क्राइबर्स हैं. इसी तरह एआरवाई न्यूज के करीब 14.6 मिलयन यानी 1.4 करोड़ से अधिक सबस्क्राइबर्स हैं. इसके बाद समा न्यूज के भी करीब 12.7 मिलियन (1.2 करोड़ से अधिक) सबस्क्राइबर्स हैं.

इस बीच समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारत सरकार ने बीबीसी को भी आतंकवादी को ‘उग्रवादी; कहे जाने पर पत्र लिखा है. सरकार ने बीबीसी को आतंकवादियों को ‘उग्रवादी’ बताने वाली उसकी रिपोर्ट पर औपचारिक पत्र भेजकर इस पर जवाब मांगा है.

Related Articles

Back to top button