Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

कुर्सी में मस्त ‘झूलेलाल’… RJD के एक पोस्ट से बिहार में मचा गया बवाल, पूरा एनडीए आक्रामक

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर किए गए एक पोस्ट से बिहार की राजनीति में बवाल मच गया है. आरजेडी के इस पोस्ट पर सीधे-सीधे एनडीए के घटक दलों ने हमला बोल दिया है. आरजेडी के पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार को कार्टून कैरेक्टर के रूप में दर्शाया है. उसके नीचे 20 साल से बिहार बदहाल, कुर्सी में मस्त ‘झूलेलाल’ लिखा है. ‘झूलेलाल’ को हिंदु धर्म में भगवान का अवतार माना जाता है.

अब एनडीए के घटक दलों का स्पष्ट रूप से कहना है कि आरजेडजी की मानसिकता हिंदू धर्म को नीचे दिखाने को लेकर हो गई है. नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजनीतिक विद्वेष में आरजेडी की हताशा और फूहड़ भाषा तो जग जाहिर है. लेकिन विरोध के नशे में अब हिंदुओं की आस्था पर ओछी टिप्पणियों से वह अपनी विकृत मानसिकता का परिचय दे रहे हैं. भगवान झूलेलाल आपको सद्बुद्धि दें.

ऐसी टिप्पणी धार्मिक सहिष्णुता के विरुद्ध है- JDU

अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर जेडीयू की तरफ से इस पोस्ट की विरोध में लिखा गया कि, ‘कभी महाकुंभ को फालतू कहना, कभी रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी तो कभी नवरात्रि में मांस खाकर के हिंदू समाज को नीचा दिखाने का आरजेडी के नेता निरंतर प्रयास करते रहते हैं. अब भगवान झूलेलाल को लेकर भी आपत्ति जनक भाषा का प्रयोग किया है. उनके आकाओं को ज्ञात होना चाहिए कि ऐसी टिप्पणी धार्मिक सहिष्णुता के मूल्यों के विरुद्ध है.

जेडीयू ने आगे कहा, ‘ऐसी टिप्पणी आईपीसी की धारा 295 ए के तहत दंडनीय अपराध भी है. अच्छा होगा कि नफरत की राजनीति को छोड़कर सकारात्मक मुद्दों पर विमर्श कीजिए. भगवान झूलेलाल आपको सद्बुद्धि प्रदान करें.’ चिराग पासवान की पार्टी का कहना है कि आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है. यह जात-पात, धर्म की राजनीतिक करने वाले और छोटी मानसिकता के लोग हैं. इससे साबित होता है कि भगवान के प्रति इनका क्या नजरिया है?

वह अपने चश्मे का पावर बदला लें- लोजपा (आर)

चिराग पासवान के पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट कहते हैं कि इन 20 सालों को उपलब्धियां को अगर वह नहीं देख पा रहे हैं मैं यही सलाह दूंगा कि वह अपने चश्मे का पावर बदला लें. झूलेलाल कौन हैं? उनको जानकारी है क्या? यह नवरात्र में मछली खाने वाले लोग हैं. सनातन को मुंह चिढाने वाले लोग हैं. कभी रामचरितमानस पर टीका टिप्पणी करेंगे. कभी सनातन विरोधी बयान देंगे. इस तरह की मानसिकता के लोगों को पूरे भारत की जनता माफ नहीं करेगी.

हिंदू धर्म की रक्षा आपकी जवाबदेही नहीं है क्या?

बीजेपी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने इसपर कहा, ‘आरजेडी इसी की राजनीति करती है. हिंदू देवी देवताओं को खूब गालियां दो. जिससे कम पढ़े लिखे मुसलमान खुश हो जाए और आरजेडी को वोट करें. बहुत पढ़े-लिखे मुसलमान इन सब चीजों से खुश नहीं है. झूलेलाल कौन है? इनको पता है? वह वरुण देवता के अवतार हैं, वह जल के देवता हैं लेकिन राजद वाले हिंदू देवी देवताओं को गालियां देंगे. आश्चर्य होता है कि धर्म की रक्षा के लिए जिस भगवान कृष्ण सारथी बनने तक स्वीकार कर लिए, उन्ही के वंशज हिंदू देवी देवताओं के लिए गालियां सुन रहे और सुनवा रहे हैं’.

उन्होंने कहा, ‘मैं यादव भाइयों से अपील करूंगा कि हिंदू धर्म की रक्षा आपकी जवाबदेही नहीं है क्या? देवी देवताओं को गालियां दी जा रही है तो क्या मेरे देवी देवताओं को गालियां दी जा रही है? आपके देवताओं को नहीं दी जा रही है? यह गालियां देने वाले कौन है? आपको अपने पीछे खड़ा करके आप ही के देवी देवता को गाली दे रहे हैं. आप इसका मुंहतोड़ जवाब दीजिए. फिर देखिए धर्म की रक्षा कैसे होती है. आप कृष्ण के वंशज है याद रखिए.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.