Local & National News in Hindi

शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमला मामले में बड़ा खुलासा, 6 गुर्गे गिरफ्तार

4

बटाला: पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, बटाला पुलिस ने विदेशी हेंडलरों मनिंदर बिल्ला और मन्नू अगवान द्वारा संचालित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और इसके छह गुर्गों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 30 बोर की पिस्तौल बरामद की है। पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ ​साजन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस मॉड्यूल ने बटाला में एक शराब की दुकान के बाहर ग्रेनेड हमला करने का प्रयास किया था। आरोपी के पास से 30 बोर की पिस्तौल बरामद की गई है।

डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को पुर्तगाल स्थित मनिंदर बिल्ला और बी.के.आई. मास्टरमाइंड मन्नू अगवान से सीधे निर्देश मिल रहे थे, जिन्होंने हाल ही में अमेरिका में हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी के बाद संचालन चार्ज संभाला था। उन्होंने बताया कि जब जतिन कुमार को ले जाया जा रहा था तो गोलीबारी हुई और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में सिविल लाइंस, बटाला में बीएनएस और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

dgp punjab

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.