Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया…रिलेशनशिप वाली पोस्ट पर बोेले तेजप्रताप यादव

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को दावा किया कि उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था. उन्होंने यह दावा सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट वायरल होने के कुछ घंटों बाद किया गया, जिसमें कहा गया था कि वह एक युवती के साथ रिश्ते में हैं. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे की विवादित फेसबुक पोस्ट अब हटा दी गई है.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा, मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक और मेरे तस्वीरों को AI का इस्तेमाल कर गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है. मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं की वे सतर्क रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

फेसबुक पर तेज प्रताप का रिलेशनशिप पोस्ट

फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताप यादव के हवाले से कहा गया था कि वो दोनों (वायरल तस्वीर में लड़की और तेजप्रताप) पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 सालों से रिश्ते में हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और कई लोगों ने तेज प्रताप (37) पर उनकी शादी को लेकर तंज कसा, जो 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी. फिलहाल तेज प्रताप ने इस पोस्ट को उनको बदनाम करने का साजिश बताया है.

पूर्व मुख्यमंत्री की पोती से हुई थी शादी

तेज प्रताप यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी. हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर ऐश्वर्या ने यह आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है. इसके बाद, ऐश्वर्या के पिता और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने आरजेडी छोड़ दी और अपनी बेटी की लड़ाई राजनीतिक और कानूनी रूप से लड़ने का संकल्प लिया.

अफवाह पर ध्यान न देने की अपील

दंपति की तलाक याचिका यहां परिवार अदालत में लंबित है. तब से दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इस बीच, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तेज प्रताप ने हैक किए गए फेसबुक पेज और पोस्ट के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है या नहीं. फिर भी, उन्होंने अपने समर्थकों और अनुयायियों से सतर्क रहने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.