Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

‘सब कहते हैं तू मर जा…’, लव मैरिज के चार महीने बाद दुल्हन ने बनाया वीडियो, फिर दे दी जान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला ने लाइव वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली. महिला ने मरने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसमें अपनी मौत की वजह तो बताई ही, साथ ही बताया कि उसकी मौत के लिए उसके ससुर और ननद जिम्मेदार हैं. इसके बाद वह आत्महत्या कर लेती है. महिला की चार महीने पहले ही शादी हुई थी. उसके पति ने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर उसके साथ लव मैरिज की थी.

ये मामला भोजपुर के सुंदरनगर पीपलसाना गांव से सामने आया है, जहां अमरीन नाम की लड़की की शादी जुनैद नाम के युवक के साथ हुई थी. जुनैद के घर वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन जुनैद ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर अमरीन से शादी की थी. फिर चार महीने बाद ही अमरीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला ने इस दौरान आत्महत्या करते हुए वीडियो भी रिकॉर्ड किया.

‘मैं बहुत परेशान हो गई हूं’

वीडियो में महिला को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उसका मिसकैरेज हो गया था. इसके बाद से उसके ससुराल वाले खासतौर पर उसकी ननद और उसका ससुर उसे परेशान करते हैं. कभी उसे खाने के लिए नहीं दिया जाता है तो कभी उसके कमरे की लाइट काट दी जाती है. महिला ने कहा, ‘मैं बहुत परेशान हो गई हूं. जब से मेरा मिसकैरेज हुआ है. तब से कभी लाइट काट देना, कभी खाने पर कुछ कहना होता रहता है.’

ननद-ससुर को बताया जिम्मेदार

अमरीन वीडियो में आगे अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी ननद और ससुर को बताते हुए कहती है, ‘अगर मेरी मौत का कोई जिम्मेदार है तो वह मेरी ननद खतिजा और मेरे ससुर शाहिद हैं और थोड़े मेरे पति भी कसूरवार हैं. ये सब मेरी मौत के जिम्मेदार हैं. वह मुझे समझते नहीं हैं, उन्हें हर गलती मेरी नजर आती है. मेरे ससुर और ननद मेरे पति के कान भरते रहते हैं.’

‘सब मुझे कहते हैं कि तू मर जा’

अमरीन ने वीडियो में कहा, ‘मैंने बहुत बर्दाश्त कर लिया. अब मेरे से बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है. सब मुझे कहते हैं कि तू मर जा. मेरे पति भी मुझे यही कहते हैं कि तू मरती क्यों नहीं है. मेरे पति बैंगलोर में हैं और मेरा ससुर घर में है. मुझे नहीं पता कि मरने के बाद मेरा क्या हश्र होगा. लेकिन शायद इतना बुरा तो नहीं होगा, जितना बुरा अब हो रहा है.’ वीडियो में इतना कहने के बाद महिला दुप्पटे से फांसी लगा लेती है.

पिता के पास की थी वीडियो कॉल

अमरीन के पिता ने बताया कि अमरीन ने मरने से पहले उनके पास वीडियो कॉल किया था और वह रोते हुए कह रही थी कि अब्बा मुझे मेरे ससुराल वाले मार रहे हैं. मुझे बचा लो. पिता ने बताया कि बेटी की हालात देखकर वह कुछ लोगों के साथ तुरंत उसके ससुराल पहुंचे तो वहां पहले से ही अमरीन का शव चारपाई पर पड़ा था. पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है. हालांकि अमरीन के पिता का कहना है कि उसने आत्महत्या नहीं की. बल्कि उसके ससुराल वालों ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या का कदम उठाया. उसकी हत्या हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.