Local & National News in Hindi

Punjab Police का सख्त Action, हेरोइन सहित व्यक्ति काबू

3

गुरदासपुर: पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना सदर गुरदासपुर की पुलिस ने 8 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ए.एस.आई. राम ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी के दौरान हरदोछन्नी अलेचक बाईपास के पास मनदीप सिंह उर्फ मिठ्ठू को शक के आधार पर काबू किया।

इस दौरान व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पहने हुए पजामे की दाहिनी जेब से एक मोमी लिफाफा मिला, जिसमें से 8 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस पर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.