Local & National News in Hindi

पंजाब में बड़ी घटना : रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी

9

बटाला: बटाला के जालंधर रोड स्थित भीड़भाड़ वाले बाजार में एक निजी रैस्टोरेंट का ए.सी कम्पैशर फट गया, जिससे अचानक आग लग गई। इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ए.सी कम्प्रैशर फटने और जान-माल का नुक्सान होने से फिलहाल टल गया है। स्थानीय बाजार के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार जालंधर रोड स्थित पंजाब रोडवेज बस डिपो के सामने बनी मार्कीट में एक निजी रैस्टोरेंट के बाहर एसी कम्प्रेशर लगा हुआ था एवं इस मार्कीट में पिज्जा सेंटर, आईईएलटीएस स्टडी सेंटर और इमिग्रेशन ऑफिस भी हैं और भीषण गर्मी के कारण अचानक कम्प्रेशर फट गया और आग लग गई।

समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया है। आग की सूचना मिलते ही बटाला फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। फायर ऑफिसर नीरज शर्मा ने बताया कि रेस्टोरेंट के बाहर लगे एसी कंप्रेसर में आग लगी थी और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाकर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.