Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

आशु के हल्का वेस्ट की जनता से मजबूत रिश्ते के सामने फीकी दिख रही सत्ता की ताकत

लुधियाना : जब सूरज सिर पर हो, तापमान 44 डिग्री के पार चला जाए और लू के थपेड़े इंसान को घर में बंद रहने पर मजबूर कर दें, तब भी अगर कोई नेता अपने इलाके की हर गली, हर नुक्कड़, हर घर में दस्तक दे रहा हो तो समझ लीजिए वो सिर्फ नेता नहीं, जनता का सच्चा सिपाही है। ऐसा ही नाम है भारत भूषण आशु का।

एक हफ्ते बाद लुधियाना वेस्ट में उपचुनाव होने जा रहे है। एक तरफ सत्ता पक्ष की चकाचौंध, सरकारी मशीनरी और वादों की भरमार है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस कैंडिडेट भारत भूषण आशु जो बिना किसी सरकारी संसाधन, बिना किसी दिखावे, सिर्फ जनता के प्यार और अपने जज़्बे के दम पर चुनावी रणभूमि में डटे हुए हैं

तपती दोपहरों में जहां लोग सड़कों से दूर भागते हैं, वहीं आशु हर गली में, हर मोड़ पर, हर घर के दरवाजे पर दस्तक देते नजर आ रहे हैं। कहीं बुज़ुर्गों के चरण छूते हैं, कहीं बच्चों को दुलारते हैं और हर किसी से यही कहते हैं“आपका साथ रहा, तो हर मुश्किल आसान हो जाएगी। वहीं हल्का वेस्ट की जनता भी आशु का भरपूर साथ दे रही है। आशु के पक्ष में प्रचार कर रहे कांग्रेस पार्षद पति सन्नी भल्ला ने कहा ये सिर्फ़ वोट की अपील नहीं है, ये उस रिश्ते की ताज़गी है जो उन्होंने सालों की सेवा, ईमानदारी और संघर्ष से कमाई है। उनका चेहरा थकावट से भरा जरूर होता है, लेकिन आंखों में चमक वही पुरानी है—सेवा, समर्पण और बदलाव लाने की है।

उन्होंने कहा आशु ने लुधियाना के लोगों को कभी नेता और जनता का रिश्ता नहीं दिखाया बल्कि उन्होंने तो हमेशा एक परिवार जैसा रिश्ता निभाया है। आज जब वही परिवार फिर से उनके साथ खड़ा है तो सत्ता की ताक़त भी इस रिश्ते के सामने फीकी नज़र आती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.