Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

करिश्मा कपूर के Ex-हस्बैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते हुए आया हार्ट अटैक, चली गई जान

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है. गुरुवार देर रात उनकी मौत की खबर सामने आई है. वो UK में थे. खबर है कि हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान चली गई. वो पोलो खेल रहे थे, उसी समय उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

संजय कपूर हॉर्स पोले खेल रहे थे. उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वो घोड़े से नीचे गिर गए. उन्हें मेडिकल हेल्प दी गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई. वो ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे. हैरानी की बात ये है कि कुछ घंटे पहले ही संजय ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर रिएक्ट किया था.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर क्या कहा था?

गुरुवार को एअर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया था, जिसमें 242 लोग सवार थे. उस मामले पर दुख जाहिर करते हुए संजय कपूर ने X पर लिखा था, “अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के क्रैश होने की खबर भयानक है. मेरी प्रार्थना सभी प्रभावित परिवारों के साथ है. इस कठिन समय में उन्हें हिम्मत मिले.”

कब हुई थी करिश्मा कपूर संग शादी?

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी. दोनों का रिश्ता लगभग 13 सालों तक चला था. हालांकि, फिर 2016 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे. करिश्मा से अलग होने के बाद साल 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव के साथ शादी की थी.

पिछले लगभग 8 साल से दोनों खुशी-खुशी जिंदगी गुजार रहे थे. हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उन्होंने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया. संजय कपूर और प्रिया सचदेव का एक बेटा भी है, जिसका नाम Azarias है. उसकी उम्र अभी सिर्फ 7 साल है. शादी के एक साल बाद साल 2018 में Azarias का जन्म हुआ था. करिश्मा कपूर के साथ भी संजय के दो बच्चे हैं. दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है और एक बेटा है, जिसका नाम कियान है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.