Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, श्रद्धालुओं को कुचलते हुए दौड़ा- Video

गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शोभायात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया. इस घटना के कारण कुछ समय के लिए रथ यात्रा रोकनी पड़ी और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इस घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं. हालांकि, समय रहते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया.

यह घटना आज सुबह की है, जब भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे धूमधाम से निकल रही थी. इस यात्रा में 10 हाथी भी शामिल थे, जो परंपरा का हिस्सा हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक एक नर हाथी का व्यवहार उग्र होने लगा. शुरुआत में हाथी इधर-उधर टहलता रहा, लेकिन कुछ ही देर में वह तेजी से दौड़ने लगा. हाथी के इस प्रकार बेकाबू होने से वहां मौजूद श्रद्धालु और लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बेकाबू हाथी रेलिंग तोड़ते हुए भाग रहा है. इस दौरान उसके पीछे चल रहे दो अन्य हाथी भी दौड़ने लगते हैं. इस क्रम में कुछ लोग हाथियों के सामने आ गए, जिन्हें मामूली चोटें आईं. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य लोगों को हल्की चोटें लगी हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है. गनीमत यह रही कि जल्द ही टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को इंजेक्शन लगाकर नियंत्रित कर लिया.

अधिकारियों ने बताया कि पिछले पांच सालों में रथ यात्रा के दौरान हाथी के बेकाबू होने की यह पहली घटना है. इस घटना के बाद, रथ यात्रा के आयोजकों और पुलिस द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है. बताया गया है कि रथ यात्रा के दौरान पुलिस और स्वयंसेवकों को विशेष रूप से सीटी न बजाने की हिदायत दी गई है, क्योंकि सीटी की तेज आवाज से हाथी भड़क सकते हैं. इस अप्रिय घटना का गुजरात के मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली है और स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.