Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

सुहागरात मनाई, फिर प्यार से बोली- आप सो जाइए… जैसे ही दूल्हे की आंख लगी, दुल्हन कर गई कांड

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दुल्हनिया अपने दूल्हे संग ससुराल पहुंची. धूमधाम से उसका स्वागत किया गया. सभी रस्मों के बाद बारी आई सुहागरात की. लेकिन सुहागरात पर दुल्हन ऐसा कांड कर गई कि पुलिस अब उसे तलाश रही है. दरअसल, दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे से कहा- आप सो जाइए. जैसे ही दूल्हे की आंख लगी, दुल्हन सारा कैश और गहने लेकर वहां से भाग गई.

सुबह जब दूल्हे की नींद खुली तो वह चीखने-चिल्लाने लगा. दूल्हे के मां-पिता समेत सभी परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो घटना जानकर हैरान रह गए. मामला कस्बा सादाबाद का है. शादी के बाद सुहागरात की अगले दिन ही दुल्हन ससुराल से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई.

ससुरालीजन फरार दुल्हन और शादी करने वाले एजेंट की तलाश जुटे हैं. इधर इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, कस्बा सादाबाद निवासी एक युवक का रिश्ता एक एजेंट द्वारा झारखंड की युवती से तय कराया गया. दोनों पक्षों की रजामंदी से विवाह का मुहूर्त भी तय हो गया. यह भी तय हुआ की लड़की पक्ष के लोग सादाबाद में ही आकर शादी करेंगे.

24 जून को कर गई कांड

तय कार्यक्रम के अनुसार कस्बा के एक मैरिज होम में 23 जून को शादी सकुशल संपन्न हो गई. दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंच गई. मगर सुहागरात के बाद 24 जून की तड़के दुल्हन फरार हो गई. सुबह जब घर के अन्य परिजन जागे तो दुल्हन को घर में न देखकर हक्के बक्के रह गए. उन्होंने उसे तलाश भी किया मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा.

दुल्हन और एजेंट की तलाश

चर्चा है कि दुल्हन अपने साथ लगभग दो लाख रुपये भी ले गई है. लोकलाज के चलते पीड़ित परिजनों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी है. फिलहाल ससुरालीजन अपने स्तर से .दुल्हन की तलाश में कर रहे हैं. इसके अलावा उस एजेंट को भी खोजने में लगे हैं जिसने युवक की शादी कराई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.