Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

आतंक का शिकार हुए लोगों को मिलेगा इंसाफ, जम्मू-कश्मीर सरकार ने जारी की हेल्पलाइन

जम्मू-कश्मीर में अब आतंक का शिकार हुए लोगों को इंसाफ मिलेगा. सूबे की सरकार ने आतंकवाद की शुरुआत से लेकर आज तक इसका शिकार बने लोगों को इंसाफ देने के लिए बड़ी पहल की है. जिसके तहत तहत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी करना शुरू कर दिया है. इस हेल्पलाइन नंबर पर आतंक के शिकार बने लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

दरअसल सरकार को पिछले काफी समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थी आतंक के शिकार लोगों हुए लोगों को आज तक इंसाफ नहीं मिला. पीड़ितों का कहना है कि उनकी जगह कईं ऐसे लोग जो आतंकवाद फैलाने में शामिल थे या आतंकियों की मदद करते थे उन्हें जम्मू कश्मीर सरकार में नौकरियां दी गई लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया गया. ऐसे में अब पीड़ितों की मदद के लिए सरकार ने ये पहल की है.

पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जम्मू के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने भी एक आदेश जारी कर आतंक के शिकार हुए लोगों के लिए अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस आदेश में कहा गया है की इन लोगों को SRO 43 के तहत सरकारी नौकरी भी दी जाएगी.

आतंकियों के मददगार होंगे बाहर

कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिंह ने एक मीटिंग के दौरान कहा था कि जो लोग भी आतंकी वारदातों का शिकार हुए हैं उन्हें इंसाफ मिलेगा. साथ ही उन लोगों को ढूंढ कर सरकार से बाहर निकाला जाएगा जो सरकार में रहकर आतंकियों की मदद करते रहे हैं. उन्होंने आतंक पीड़ित परिवारों की मदद के लिए LG सचिवालय और मुख्य सचिव कार्यालय में विशेष सेल बनाने की बात कही थी.

पीड़ित परिवारों के परिजनों मिलेगी नौकरी

मीटिंग में उन्होंने कहा था कि आतंकवाद पीड़ित परिवारों कोहर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और दशकों से खुलेआम घूम रहे दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. सिन्हा ने यह भी निर्देश दिया कि इन पीड़ित परिवारों के परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाए और उनके नाम पर दर्ज एफआईआर दर्ज की जाए. आर्टिकल 311 के तहत जम्मू कश्मीर सरकार ने अब तक ऐसे 70 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है जो किसी ना किसी तरह से आतंकवाद से जुड़े थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.