Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

लड़की ने iPhone और पैसे…यश दयाल ने यौन शोषण के आरोपों पर पहली बार दिया ये जवाब

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर इंदिरापुरम, गाजियाबाद की एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई और अब इस खिलाड़ी ने उस मामले पर पहली बार जवाब दिया है. यश दयाल ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि जिस लड़की ने उनपर ये केस किया है उसने उनका आईफोन, लैपटॉप चुराया है. यही नहीं यश दयाल ने उसपर लाखों रुपये हड़पने का भी बड़ा आरोप लगाया. यश दयाल ने प्रयागराज पुलिस से एक्शन की मांग की है.

यश दयाल का यौन शोषण के आरोपों पर जवाब

यश दयाल ने यौन शोषण के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा है कि इस लड़की से उनकी बातचीत साल 2021 में इंस्टाग्राम पर हुई थी. इंस्टाग्राम पर ही उनकी बातचीत बढ़ी. यश दयाल ने आरोप लगाया कि उस लड़की ने अपने इलाज और परिजनों के इलाज के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए. लड़की ने वादा किया कि वो ये पैसा लौटा देगी लेकिन आजतक एक पैसा वापस नहीं दिया.यश दयाल ने उस लड़की पर आईफोन और लैपटॉप चुराने का भी आरोप लगाया है. 27 साल के इस तेज गेंदबाज ने प्रयागराज के खुल्दाबाद पुलिस स्टेशन में तीन पन्नों की शिकायत दी है. यश दयाल की मांग है कि उस लड़की पर जल्द से जल्द FIR दर्ज की जाए.

यश दयाल के खिलाफ दर्ज हो चुकी है FIR

बता दें यश दयाल के खिलाफ 7 जुलाई को FIR दर्ज हुई है. इंदिरापुरम में रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. उस लड़की का ये भी कहना है कि यश दयाल के परिवार को भी वो जानती है और उनसे कई बार मिली है. अब यश दयाल ने चोरी और रुपये लेने का आरोप लगाकर इस मामले को और पेचीदा बना दिया है. अब देखना ये है कि आगे क्या होता है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.