पन्ना टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की शान व धरोहर रही दुनिया की सबसे उम्र दराज हथिनी वत्सला अब नहीं रही. मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे इस हथिनी ने पन्ना टाइगर रिजर्व को अलविदा कह दिया. पीटीआर की इस हथिनि को दादी भी कहा जाता था, क्योंकि अन्य हथिनियों के होने वाले बच्चों की देखभाल में वत्सला अहम भूमिका निभाती थी.
वत्सला की मौत पन्ना टाइगर रिजर्व ही नहीं बल्कि समूचे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है. वत्सला की उम्र 100 वर्ष से भी अधिक हो चुकी थी और लंबे से बीमार चल रही थी. पन्ना टाइगर रिजर्व की शान और देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हथिनी वत्सला को दुनिया में सबसे अधिक उम्र हथिनी बताया जाता रहा है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.