Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स में जो रूट को चिढ़ाया, शतक के लिए सबके सामने तड़पाया

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 251 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट 99 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. रूट शतक से केवल एक रन दूर हैं. इस टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने जो रूट को शतक बनाने के लिए तड़पा दिया. इस दौरान उन्होंने इस दिग्गज बल्लेबाज का मजाक भी उड़ाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन का आखिरी ओवर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप लेकर आए. इस ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने शॉट खेलकर एक रन पूरा किया, हालांकि वो दूसरा रन लेना चाहते थे, लेकिन गेंद रवींद्र जडेजा का हाथों में देखकर वो रूक गए. इस दौरान जडेजा ने रूट की ओर देखा और हंसते हुए उन्हें दूसरा रन लेने का इशारा किया और गेंद जमीन पर रख दी, लेकिन रूट ने रन नहीं लिया. इसके बाद जो रूट और जडेजा दोनों एक दूसरे को देखकर हंसने लगे. मैदान में मौजूद हर कोई इसे देखकर हंसने लगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रूट को लॉर्ड्स में अपने 8वें शतक का इंतजार

इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज जो रूट पहले दिन का खेल खत्म होने तक 191 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 99 बना लिए हैं. वो शतक से केवल एक रन दूर हैं. अगर वो मैच के दूसरे दिन शतक बना लेते हैं तो ये लॉर्ड्स के मैदान में उनका 8वां शतक होगा. रूट इस मैदान पर अब तक 7 शतक लगा चुके हैं. ये मैदान उन्हें काफी रास आता है.

इसके अलावा रूट ने भारत के खिलाफ एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. वो अब टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 3 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी और इंग्लिश बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया.

इंग्लिश बल्लेबाज रन बनाने को तरसे

टेस्ट क्रिकेट में तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर इंग्लिश बल्लेबाज लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे. भले ही उन्होंने पहले दिन केवल 4 विकेट ही खोए, लेकिन वो 300 का आंकड़ा नहीं छू पाए. इसका श्रेय टीम इंडिया के गेंदबाजों को जाता है. भारत की ओर से नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 चटकाए हैं. हालांकि एजबेस्टन टेस्ट मैच के हीरो रहे आकाश दीप और मोहम्मद सिराज इस टेस्ट मैच में अपने विकेट का खाता नहीं खोल पाए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.