Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

कहीं गंदी फोटो का राज न खुल जाए… पत्नी ने बॉयफ्रेंड को बताया प्लान, फिर करवाई पति के मोबाइल की स्नैचिंग

एक्स्ट्रा मैरिटल की कहानियां आपने सुनी होंगी. मगर ये कहानी जरा हटकर है. दिल्ली में एक महिला ने पति को धोखा देकर दूसरे मर्द से इश्क लड़ाया. मगर जल्द ही पति को इसकी भनक लग गई. पति ने बतौर सबूत पत्नी की उसके बॉयफ्रेंड संग कुछ तस्वीर मोबाइल पर सेव कर ली थीं. पत्नी को जब इसका पता चला तो उसने आशिक के साथ मिलकर पति का मोबाइल स्नैच करने का प्लान बनाया.

फिर बॉयफ्रेंड से पति का फोन छिनवा भी दिया. वो तस्वीरों को डिलीट करना चाहती थी. पति ने इसकी तहरीर पुलिस को दी कि उसका मोबाइल किसी ने छीन लिया है. पुलिस ने जल्द ही स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया. फिर पत्नी की करतूत का खुलासा हुआ.

मामला फतेहपुरबेरी थाना इलाके का है. पुलिस ने 10 किलोमीटर के क्षेत्र में लगे 70 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसके बाद पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड अंकित गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने छिपने के लिए पुरानी दिल्ली इलाके के एक होटल में कमरा किराये पर लिया था. आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त स्कूटी, छीना हुआ मोबाइल और घटना के दौरान आरोपी द्वारा पहनी गई नीली टी-शर्ट बरामद हुई है.

स्नैचर ने उगला राज

पुलिस ने बताया- फतेहपुर बेरी में ओल्ड यूके पेंट फैक्टरी, मेन मार्केट रोड, सुल्तानपुर के पास मोबाइल फोन छीनने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल 19 जून को मिली थी. फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, एटीओ इंस्पेक्टर आदित्य मलिक, एसआई नसीब सिंह और एसआई सचिन पंवार की टीम ने जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान अंकित गहलोत ने खुलासा किया कि पीड़ित की पत्नी के उसके साथ अवैध संबंध थे. पत्नी और प्रेमी की अंतरंग तस्वीरें उसके पति के मोबाइल में थी. तस्वीरों को मिटाने के लिए पत्नी ने पति का फोन छिनवाने की साजिश रची. उसने आरोपी को पति के दैनिक मार्ग और ऑफिस टाइमिंग की जानकारी दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.