Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी

आज के समय में साइबर अपराध दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. मामला महाराष्ट्र के मुंबई का है. यहां टिंडर ऐप (जो की एक डेटिंग एप है) के माध्यम से लोगों को प्यार के झांसे में फसाकर उनसे पैसे लूटने वाले ग्रुप का भंडाफोड़ हुआ है. मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कर्रवाई करते हुए आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों मे सागर रावल, ऋषभ शिंदे, पाजी, सोनू शेख और एक महिला शामिल हैं.

मामला मीरा भाईंदर में रहने वाले एक व्यक्ति का है. टिंडर ऐप के जरिए उस व्यक्ति की जान पहचान एक लड़की से हुई. सागर रावल ने टिंडर पर महिला के नाम से अकाउंट बनाया और उसी अकाउंट से वह व्यक्ति से बातचीत करने लगा. एक दिन चैटिंग के दौरान सागर ने व्यक्ति को एक कॉफी शॉप में कॉफ़ी पीने के लिए बुलाया गया. यहां आरोपियों ने शिकायतकर्ता की मुलाकात अपने ग्रुप की आरोपी महिला से कराई. इसी दौरान महिला ने व्यक्ति से कहा कि उसके घर पर कोई नहीं है और वह बहुत अच्छा मसाज करती हैं. महिला की बातों में आकर व्यक्ति उसके घर चला गया.

अरोपियों ने ठगे साढ़े तीन लाख रुपये

कमरे के अंदर जाते ही महिला ने पीड़ित युवक को कपड़े उतारने के लिए कहा. कपड़े उतारते ही अन्य 4 आरोपी कमरे के अंदर आ गए और व्यक्ति को धमकी देने लगे कि अगर उसने 10 लख रुपए नहीं दिया तो उसका वीडियो सार्वजनिक कर देंगे. आरोपी इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने शिकायतकर्ता को उस कमरे में बंध रखा और उसे काफी देर तक मारते पीटते रहे. उन लोगों ने व्यक्ति के गले में जो सोने की चैन थी वह भी उसे बेचने के लिए मजबूर किया. इसके साथ ही व्यक्ति से साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लिए.

इस घटना के बाद व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की. शिकायत के बाद एंटी एक्सटॉर्शन सेल इसकी छानबीन में लग गई. आखिरकार एंटी एक्सटॉर्शन सेल में सबसे पहले सागर रावल और ऋषभ शिंदे को धर दबोचा. इन दोनों ने पुलिस के सामने अपने साथियों के नाम बताएं जिनको एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.