Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

इंदौर के नंदबाग में शराब दुकान पर रहवासियों ने बोला हमला, पथराव और तोड़फोड़

इंदौर । बाणगंगा क्षेत्र स्थित नंदबाग में रविवार को शराब दुकान के खिलाफ लंबे समय से चल रहा विरोध उग्र हो गया। स्थानीय रहवासी, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं, अचानक दुकान पर टूट पड़े। उन्होंने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी भी की। नंदबाग स्थित शराब दुकान को लेकर रहवासी लंबे समय से विरोध कर रहे थे।

रहवासियों का आरोप है कि दुकान को कुछ माह पहले यहां स्थानांतरित किया गया था, जिससे क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा था। कई बार शिकायत और विरोध के बावजूद दुकान को नहीं हटाया गया। आक्रोशित रहवासियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही पथराव कर दिया, जिससे शराब विक्रेताओं को जान बचाकर भागना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात काबू में किए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर दुकान को जल्द नहीं हटाया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।

स्कीम-71 की शराब दुकान पर लगाया था ताला

वार्ड क्रमांक 83 के अंतर्गत स्कीम-71 क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में रहवासियों द्वारा जून में लगातार आंदोलन चलाया गया था।

11 जून को विधायक मालिनी गौड़ भी आंदोलन में पहुंची थीं, जिनकी मौजूदगी में रहवासियों ने शराब दुकान पर ताला जड़ दिया था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। दूसरे दिन ताला तोड़कर फिर से शराब दुकान खोल दी गई थी।

इसके बावजूद रहवासी दुकान के सामने टेंट लगाकर डटे रहे और आखिरकार दुकान को बंद कर स्थानांतरित करना पड़ा था। यहां पर भी दुकान को अन्य स्थान से स्थानांतरित किया गया था। लोग देर रात तक सड़क पर खड़े होकर शराब पीते रहते थे। इस कारण महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.