पंजाब से हिमाचल जाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, यहां गत रात से लगातार बारिश हो रही है। विभाग के अनुसार हिमाचल के लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। इस कारण प्रशासन ने मनाली-लेह हाईवे पर यात्रा करने पर पाबंदी लगा दी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर 21 से 23 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
उधर, सिरमौर में लगातार बारिश से कई स्थानों पर जमीन खिसकने की घटनाएं सामने आ रही है। खास करके NH-707 पर जमीन खिसकने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.