Local & National News in Hindi

इंडोनेशिया में यात्रियों से भरी शिप में लगी आग, जान बचाने समुद्र में कूदे लोग… VIDEO में दिखा खतरनाक मंजर

4

इंडोनेशिया में एक बड़ा हादसा हुआ है. खबरों के मुताबिक एक पैसेंजर शिप में भीषण आग लगने से यात्री जहाज से कूद गए. उत्तरी सुलावेसी के तालिस द्वीप के पास केएम बार्सिलोना वीए जहाज में अचानक आग लग गई, जिसके बाद यात्री अपनी जान बचाने के लिए जहाज से कूद गए. इस पूरे डरावने मंजर को कई यात्रियों ने अपने फोन में भी कैद किया है.

जहाज पर 280 से ज़्यादा लोग सवार थे. आग लगने के बाद घबराए हुए यात्री, आग से बचने के लिए समुद्र में छलांग लगाते देखे गए. जहाज में कई बच्चे भी सवार थे. इंडोनेशियाई खोज और बचाव दल ने बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया. अभी आग लगने का कारण का पता नहीं लग सका है और न ही किसी के हताहत होने की पुष्टि हुई है.

हादसे की फुटेज हुई वायरल

फुटेज में नाव पर सवार लोगों जान बचाने के लिए समुद्र में कूदते दिखाया गया है, जिनमें से अधिकांश ने लाइफ सेफ्टी जैकेट पहन रखी है, लेकिन कुछ ने नहीं पहनी थी. कई यात्री बिना जैकेट के ही समुद्र में कूद गए हैं. एक महिला द्वारा फिल्माए गए एक वीडियो में, जो आग से लगभग 10 से 15 मीटर दूर तैरकर पहुंची थी. तस्वीरों में नाव पर सवार लोगों की हताशा का पता चलता है.

मछली पकड़ने वाली नावों ने बचाई जान

फुटेज में लोग मदद के लिए चिल्ला रहे हैं. क्योंकि आग पूरे जहाज को चीरती हुई दिखाई दे रही है और घना, काला धुआं आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है. पास के टैलिस द्वीप से गुजर रही कई मछली पकड़ने वाली नौकाओं ने कुछ जीवित बचे लोगों को पानी से बचाया और अपनी नावों चढ़ाकर किनारे तक लाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.