Local & National News in Hindi

पंजाब में देर रात एनकाउंटर! सुपारी शूटर और पुलिस के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

11

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन जिले में सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस और विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा, सतनाम सिंह सत्त्ता और यादविंदर सिंह यादा के गुर्गों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान पुलिस ने एक .32 बोर पिस्तौल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

जानकारी देते हुए एस.एस.पी. दीपक पारीक ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आरोपी, जो विदेश में बैठे आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा, सतनाम सिंह सत्त्ता और यादविंदर सिंह यादा के कहने पर फिरौतियों की वारदातों को अंजाम देता है, आज इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव भुल्लर नहर के पास नाका लगाया। पुलिस ने जब बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

आरोपी की पहचान गुरलाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह, निवासी गांव राजोके के रूप में हुई है। वह हाल ही में सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरबीर सिंह का साथी है। दोनों ने मिलकर फिरौती के लिए कई वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से आगे की पूछताछ में कई और खुलासे होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.