बेटी की सफलता पर मिठाई खिलाने के नहीं थे पैसे तो चीनी खिलाकर मां ने किया मुंह मीठा, पहाड़िया समुदाय की बबीता कैसे बनीं JPSC अफसर?
झारखंड की उप राजधानी दुमका जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत आसनसोल गांव के आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय से आने वाले पिता बिंदुलाल सिंह की बिटिया बबीता सिंह ने राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सफलता हासिल करते हुए 337वां रैंक हासिल किया है. उनको झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनने में सफलता मिली है.
बबीता सिंह संभवत: आदिम जनजाति पहाड़ियां समुदाय से आने वाली पहली बेटी बन गई हैं, जिन्होंने झारखंड प्रशासनिक सेवा में सफलता प्राप्त की है. बबीता सिंह के घर की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेटी के सफल होने पर घर में मिठाई खरीदने को पैसे नहीं थे. परिवार के लोगों और मां ने बबीता का मुंह चीनी खिलाकर मीठा किया.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.