Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

पाक तस्करों से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, 6 किलो हेरोइन सहित 4 गिरफ्तार

अमृतसर : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान तस्करों से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। बॉर्डर पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसका सीधा संबंध पाकिस्तान स्थित तस्करों से है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।

PunjabKesari

डीजीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी सरबजीत उर्फ जोबन, जो सीमावर्ती क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। सरबजीत सीमा पार के कुख्यात तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है। उसे एक नाबालिग के साथ गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 1 किलो हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ के बाद अजनाला से 2 अन्य तस्करों धर्म सिंह और कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई। कुल बरामदगी में 6.106 किलोग्राम हेरोइन और 2 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन एयरपोर्ट और पुलिस स्टेशन छेहरटा में एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.