Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

तेल जो सेहत बिगाड़ दे! जानिए कौन से 5 ऑयल खाना पकाने के लिए नहीं हैं सही

आज कल लोग फिटनेस के प्रति काफी जागरुक हो रहे हैं. ऐसे में इंटरनेट पर उन्हें जो भी दिखता है उसे हेल्दी मान लेते हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों कहते हैं रिफाइंड ऑयल को अनहेल्दी बताते हैं, जो की है भी. ऐसे में लोग अपने खाना पकाने वाले तेल को रिप्लेस कर रहे हैं और दूसरे ऑयल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जैसे ऑलिव ऑयल , सनफ्लावर ऑयल आदि.

लेकिन आप नहीं जानते कि बाजार में मिलने वाले कुछ तेल खाना बनाने में इस्तेमाल करना नुकसानदायक है. ये कुकिंग ऑयल्स ऐसे हैं जो प्रोसेसिंग के दौरान अपने प्राकृतिक पोषक तत्व खो देते हैं और शरीर के लिए धीमे जहर जैसे साबित हो सकते हैं. हाई हीट प्रोसेसिंग, रिफाइंड तकनीक और ट्रांस फैट की मौजूदगी इन तेलों को दिल, लिवर, डायजेशन और ब्लड प्रेशर के लिए खतरनाक बना देती है. आज हम आपको ऐसे ही 5 तेलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी किचन से आज ही बाहर कर देना चाहिए.

1. सनफ्लावर ऑयल है नुकसानदायक

सनफ्लावर ऑयल को हेल्दी समझकर अक्सर लोग इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसमें भी ओमेगा-6 फैट बहुत ज्यादा होता है. ये तेल हाई हीट पर ऑक्सीडाइज होकर हानिकारक फ्री रेडिकल्स छोड़ता है, जिससे शरीर में सेल डैमेज और उम्र से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ज्यादा सेवन करने पर inflammation बढ़ सकती है.

2. सोयाबीन ऑयल का बंद करे इस्तेमाल

सोयाबीन ऑयल भारतीय किचन में आमतौर पर इस्तेमाल होता है, लेकिन ये हाईली रिफाइंड होता है. इसमें मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड का ज्यादा सेवन शरीर में सूजन (inflammation) बढ़ा सकता है, जिससे हार्ट डिजीज, डायबिटीज और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है.

3. कैनोआ ऑयल भी लिस्ट में शामिल

कैनोआ ऑयल को अक्सर हेल्दी कहा जाता है, लेकिन इसकी प्रोसेसिंग के दौरान हाइड्रोजनेशन किया जाता है, जिससे ट्रांस फैट बनता है. ट्रांस फैट कोलेस्ट्रॉल असंतुलन, हार्ट डिजीज और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का प्रमुख कारण है.

4. पाल्म ऑयल का न करें इस्तेमाल

ये तेल सस्ता होने के कारण पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, लेकिन इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट आपकी आर्टिरिज को ब्लॉक कर सकता है. इसके लगातार सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

5. मक्के का तेल भी नहीं है अच्छा ऑप्शन

मक्के का तेल भी ओमेगा-6 से भरपूर होता है और इसकी प्रोसेसिंग के दौरान कई बार केमिकल सॉल्वेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है. ये तेल वजन बढ़ाने, सूजन और डायबिटीज जैसी समस्याओं को बढ़ावा देता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.