Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

IAS रिंकू सिंह राही ने क्यों लगाई उठक-बैठक? खुद बताई वजह, बोले- वकीलों से मैं…

यूपी के शाहजहांपुर में ट्रेनी IAS रिंकू सिंह राही का उठक-बैठक लगाने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वहीं, SDM पुवायां ट्रेनी IAS रिंकू सिंह ने भी अब वायरल वीडियो के संबंध में अपना बयान दिया.

कहा कि वह चार्ज लेने के बाद मंगलवार को जब निरीक्षण के लिए निकले तो तहसील प्रांगण में बने शौचालय के बाहर एक मुंशी लघुशंका कर रहा था. उसे मना किया गया तो उसने शौचालय में लघुशंका करने से साफ मना कर दिया, जिस पर मुंशी को आगाह करते हुए दोबारा ऐसी हरकत ना करने की चेतावनी देते हुए उठक बैठक लगवाई गई थी.

इसके बाद वकीलों ने हंगामा किया और वह धरने पर बैठे गए. फिर वकीलों के बीच पहुंचकर IAS रिंकू सिंह राही ने माफी मांगते हुए कान पकड़े और उठक-बैठक लगाई. मथुरा से ट्रांसफर होकर आए IAS रिंकू सिंह राही ने कहा- देखिए… मुझे एक व्यक्ति टॉयलेट के बाहर पेशाब करता दिखा. इसी दौरान हमने उससे कहा तुम यहां क्यों गंदगी कर रहे हो, तुम्हें टॉयलेट में जाना चाहिए. लेकिन वह नहीं माना. इस वजह से हमने उससे उठक बैठक लगवाई. अगर कोई गलती करता है तो उसको दंड मिलना चाहिए ताकि वह दोबारा से ऐसी गलती ना करे. इस बात को समझने के लिए मैंने स्वयं भी उठक बैठक लगाई.’

वकील वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा- एसडीएम साहब निरीक्षण कर रहे थे, उसे दौरान हमारा एक मुंशी टॉयलेट कर रहा था तो उन्होंने उसको मना किया और उठक बैठक लगवा दी. इसके बाद हम लोगों ने कहा कि आप हमारे भाई मुंशी को क्यों उठक बैठक लगवाई तो उन्होंने कहा कि अगर आप हमें अधिकारी मानते हो तो हम खुद ही उठक-बैठक लगा दे रहे हैं.

वकीलों ने किया धरना खत्म

फिलहाल आईएएस अफसर का यह वीडियो प्रशासनिक और पुलिस अफसर के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, वकीलों ने भी आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही के माफी मांगने के बाद धरना खत्म कर दिया. बाद में आईएएस रिंकू सिंह रही ने कहा कि उन्होंने वकीलों से बेहतर तालमेल बनाने के लिए ऐसा किया है.

गलतियों में होगा सुधार

इसके साथ SDM ट्रेनी IAS रिंकू सिंह राही ने कहा कि आज तहसील क्षेत्र का भ्रमण किया है साफ सफाई व्यवस्था के अलावा जो भी कमियां हैं उन्हें दुरुस्त किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि काफी कुछ कमियां है और जिनकी जो गलतियां होंगी उन में सुधार किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.