बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पर पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना के भूमि पूजन हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और जानकी मंदिर के डिजाइन का अनावरण किया. उन्होंने इस अवसर पर राहुल गांधी पर वोटबैंक को लेकर राजनीति करने की आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार चुनाव से पहले हार की वजह बता रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि SIR की आलोचना के लिए कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि घुसपैठिए को कभी भी वोट का अधिकार नहीं मिलेगा.
उन्होंने पुनौराधाम मंदिर को लेकर कहा कि यह केवल एक मंदिर नहीं है. यह बिहार और मिथिलांचल के भाग्योदय की शुरुआत है. फिर से विद्या का केंद्र बनाने की शुरुआत यहां से होगी. उन्होंने कहा कि मोदी जी की नेतृत्व में मिथिला का अनेक तरह से सम्मान किया गया है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.