शुक्रवार शाम को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ने वाली सड़क पर घंटों का जाम लग गया. गाड़ियां चींटियों की तरह रेंगती हुई नजर आई. वीकेंड पर त्योहार होने की वजह से सभी लोग शाम को अपने-अपने गंतव्यों की ओर निकल पड़े जिसकी वजह से ये जाम लग गया. कोई स्टेशन जा रहा था तो कोई एयरपोर्ट, कोई बस स्टैंड तो कोई अपनी ही चार पहिया वाहन लेकर घर के लिए निकल पड़ा. ऐसे में चारों ओर बस गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही थीं. पुलिस-प्रशासन सभी इस जगह पर मजबूर नजर आए. दिल्ली से नोएडा जाने वालों के लिए एक बुरी खबर है, इस तरह का भीषण जाम दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए रोजमर्रा की बात हो सकती है. चलिए जानते हैं आखिर कैसे?
नोएडा से दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए यह सफर और भी ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए नोएडा अथॉरिटी ने लिलिंक रोड चौड़ीकरण की योजना बनाई थी. यह योजना फिलहाल कुछ जरूरी बातों की वजह से लटकती हुई दिख रही है. हालांकि इस पर काम चल रहा है लेकिन नोएडा और लखनऊ के बीच में पेंच फंसा हुआ है. जी हां, दरअसल यह पूरा मामला नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल पार्क से जुड़ा है. अगर लिंक रोड को चौंड़ा किया जाएगा तो उस दौरान कई वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल पार्क के गेट से सटकर निकलना होगा. ऐसे में पार्क के कई गेट जब तक काम पूरा नहीं हो जाता बंद रहेंगे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.