Local & National News in Hindi

पंजाब के मंत्री के भतीजे सहित शिमला के स्कूल से तीन बच्चे लापता, मचा हड़कंप

5

शिमला से एक बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के बिशप चैंटन स्कूल से तीन छात्र कथित तौर पर गायब हो गए हैं। इनमें एक छात्र कुल्लू का, दूसरा करनाल का तथा तीसरा पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस का भतीजा बताया जा रहा है।

स्कूल के गेट के अंतिम सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, ये छात्र कल दोपहर 12 बजे के आसपास यहां से निकले थे, लेकिन तभी से उनका कोई पता नहीं चला है। बच्चे स्कूल वापस नहीं आए हैं और अभी तक उनकी कोई लोकेशन नहीं मिली है।

परिवारों के संपर्क में एक अज्ञात अमेरिकी मोबाइल नंबर से बातचीत हो रही है, लेकिन अब तक किसी धमकी या फिर फिरौती की मांग सामने नहीं आई है। यह मामला शिमला के लिए बेहद बड़ा और चिंताजनक है, क्योंकि इससे पहले कभी ऐसी घटना इस शहर में रिपोर्ट नहीं हुई। यह पूरा प्रकरण पुलिस व प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है और पूरे शिमला में इस रहस्यमय घटनाक्रम को लेकर चिंता और सनसनी फैली हुई है। आगे की अपडेट के लिए बने रहें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.