Local & National News in Hindi

जम्मू में फंसे यात्रियों को Railway ने दी खास सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

3

जम्मू में फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 28 अगस्त को जम्मू तवी स्टेशन से 2 विशेष ट्रेनें चलाई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहली विशेष ट्रेन संख्या 02238 जम्मू तवी से वाराणसी जंक्शन के लिए चली। यह ट्रेन 28 अगस्त को बाद दोपहर 3 बजे जम्मू से रवाना हुई। और इसका मार्ग और समय सारिणी नियमित ट्रेन संख्या 12238 के समान ही रहेगी।

दूसरी ट्रेन संख्या 04680 जो एक अनारक्षित विशेष ट्रेन है, जम्मू तवी से नई दिल्ली के लिए चलाई गई। यह ट्रेन जम्मू तवी से शाम 4.30 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन रास्ते में कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट और पानीपत जंक्शन समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशन पर रुकी।

इस ट्रेन से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में जाने वाले यात्रियों को फायदा हुआ। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यात्रियों की सुविधा के लिए उक्त दोनों ट्रेनों का संचालन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.