Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

अफगानिस्तान में भीषण भूकंप, 509 लोगों की मौत, 500 घायल, 6 रही तीव्रता

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार देर रात पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी. प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दरवेश के अनुसार, पूर्वी प्रांत नांगहार में 509 लोगों की मौत हो गई और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. कई इलाकों में भारी नुकसान भी हुआ है.

भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए. इसके अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. उसी प्रांत में लगभग 20 मिनट बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.5 थी और गहराई 10 किलोमीटर थी. यह रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया.

अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप

7 अक्टूबर, 2023 को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद तेज़ झटके भी आए. तालिबान सरकार का अनुमान है कि कम से कम 4,000 लोग मारे गए. संयुक्त राष्ट्र ने मरने वालों की संख्या काफ़ी कम, लगभग 1,500 बताई थी. यह हाल के दिनों में अफ़ग़ानिस्तान में आई सबसे घातक प्राकृतिक आपदा थी.

एक महीने में 5वी बार भूकंप

बता दें कि अफगानिस्तान में बीते एक महीने में 5वी बार भूकंप आया है. यह देश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका है. ऐसे में यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. इससे पहले यहां 27 अगस्त को 5.4 तीव्रता, 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता, 13 अगस्त को 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. इससे पहले 8 अगस्त को, 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था.

कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता?

भूकंप की जांच रिक्टर स्केल से होती है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. इसको इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है. भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है. इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.