Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

मुंबई: गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, साकीनाका में करंट तो विरार में डूबने से गई कई लोगों की जान

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. यही कारण है कि यहां का उत्सव देखने को दुनियाभर से लोग आते हैं. हालांकि विसर्जन के दौरान लगभग हर साल हादसों की खबरें भी सामने आती हैं. इस साल भी गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग जिलों से कई हादसों की खबर सामने आई हैं. कहीं डूबने की घटनाएं हुईं तो कहीं बिजली के करंट की चपेट में आकर भक्तों की जान चली गई.

गणेश विसर्जन के दौरान स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और मछुआरों की मदद से कई लोगों को बचाया गया, लेकिन कई की मौत हो गई और कुछ अब भी लापता हैं.

विरार में तीन लोगों की जान बची

विरार के मारंबळ पाडा जेट्टी पर विसर्जन के दौरान तीन लोग समुद्र की गहराई में फंस गए. मौके पर मौजूद सुवर्णदुर्ग रो-रो सेवा के कर्मचारी और स्थानीय मछुआरों ने स्पीड बोट की मदद से तीनों की जान बचाई. इनमें एक महिला भी शामिल थी.

मुंबई (साकीनाका): हाई टेंशन वायर का शॉक, एक की मौत

साकीनाका के खैरानी रोड स्थित एस. जे. स्टूडियो के पास टाटा पावर की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से पांच श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए. इस हादसे में बिनू शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें से चार लोगों का इलाज पैरामाउंट हॉस्पिटल में व एक का सेवन हिल्स हॉस्पिटल में चल रहा है.

नांदेड के दो लोग लापता, पुणे में 4 की मौत

नांदेड के गाडेगांव शिवार स्थित आसना नदी में विसर्जन के दौरान तीन लोग डूब गए. इन में से एक को बचा लिया गया जबकि बालाजी उबाळे और योगेश उबाळे अब भी लापता हैं. SDRF टीम उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुणे के चाकण क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर चार श्रद्धालुओं की पानी में डूबने से मौत हो गई.

ठाणे (शहापुर): पांच लोग डूबे, एक का शव बरामद

शहापुर के आसनगांव मुंडेवाड़ी स्थित भारंगी नदी के गणेश घाट पर पांच लोग विसर्जन के दौरान डूब गए. दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इनमें से प्रतिक मुंढे (24) का शव बरामद हुआ है. दो अन्य की तलाश जारी है. अंधेरा होने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही हैं. पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.