Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

महिला ने ग्राम प्रधान प्रत्याशी को सड़क पर पीटा, कहा- करता था अश्लील हरकतें, इसलिए सिखाया सबक

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महिला के साथ अश्लील हरकत करने पर महिला ने प्रधान प्रत्याशी को जमकर पीटा है. महिला का आरोप है कि प्रधान प्रत्याशी आते जाते उसे लिफ्ट देने के लिए कहता था और उसे भद्दे भद्दे कमेंट करता था. महिला द्वारा प्रधान प्रत्याशी के पिटाई और झगड़े का वीडियो भी सामने आया है. मामला गोरखपुर जिले के गुलहरिहा थाना क्षेत्र का है.

महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रत्याशी उसके साथ आए दिन अश्लील हरकतें करता था, जिससे वह परेशान हो गई थी. 7 सितंबर को उसने ग्राम प्रधान प्रत्याशी का पीछा कर उसे पकड़ लिया और बीच सड़क पर उसे खूब लताड़ा. इसके बाद दोनों ने बीच सड़क पर खूब जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान महिला ने प्रधान प्रत्याशी की जमकर पिटाई भी कर दी.

इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने गुलरिहा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है. इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है. मामले में शामिल 24 वर्षीय महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज में फोर्थ क्लास में काम करती है. महिला की शादी हो चुकी है.

महिला ने लगाया आरोप

महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रत्याशी दिलीप तिवारी उसे आते-जाते लिफ्ट देने के लिए कहता है. वो आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहता है. आरोप हो कि दिलीप ने उसे जाति सूचक गालियां भी दी. जब महिला ने इसका विरोध किया तो दिलीप वहां से बाइक से भागने लगा.

इसके बाद उसने अपने भतीजे को सारी बात बताई और भतीजे के साथ बाइक से उसका पीछा करने लगी. लगभग 1 किलोमीटर पीछा करने के बाद महिला ने उसे गाड़ी पर ही पकड़ लिया और उसे घसीट कर नीचे उतारा. फिलहाल गुलरिहा थाने की पुलिस ने महिला की तहरीर पर दिलीप तिवारी और राजनाथ तिवारी के खिलाफ एससी एसटी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

प्रधान प्रत्याशी पक्ष का आरोप

जबकि प्रधान प्रत्याशी दिलीप तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति सुमित चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. दिलीप तिवारी का आरोप है कि वह अपने घर बाइक से जा रहा था. 7 सितंबर को शाम करीब 4 बजे मेरे विपक्षी रास्ते में मुझे रोकने की कोशिश किया. इसके बाद महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से मेरा पीछा करने लगी.

बरगदही चौराहे के पास महिला ने मेरा कलर पकड़ कर फाड़ दिया. इस घटना को बाजार में सरेआम सब लोगों ने देखा हैं, जिसके बाद से मैं बहुत आहत हूं. समाज में मेरा बहुत अपमान हुआ है. इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.