Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

साईकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर रिलीज, बीमार पति और खराब शिक्षा व्यवस्था के बीच उलझीं आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में एक आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म का नाम ‘साईकिल वाली दीदी’ है. इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 12 सितंबर को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में आम्रपाली दुबे ने एक ऐसी महिला का रोल प्ले किया है जिसके जीवन में सिर्फ संघर्ष होता है. नई शादी से लोगों को उम्मीदें होती है, लेकिन फिल्म में जिस महिला को दिखाया गया है वह नई शादी के बाद से ही संघर्षों से घिर जाती है.

बीफोरयू के इंस्टाग्राम पेज पर ‘साईकिल वाली दीदी’ के ट्रेलर की जानकारी फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए दी गई. इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘भोजपुरी फिल्म ‘साईकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, बीफोरयू यूट्यूब चैनल पर. जाकर देखें और अपना प्यार बनाए रखें.’ इसके

बीफोरयू भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर ‘साईकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर अपलोड किया गया है. इसमें आम्रपाली दुबे लीड रोल में नजर आएंगी. इश्तियाक शेख बंटी के डायरेक्शन में बनी इस फैमिली ड्रामा फिल्म को संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का कॉन्सेप्ट संदीप सिंह ने तैयार किया और इसकी कहानी सत्येंद्र सिंह ने लिखी है.

फिल्म ‘साईकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर देखकर आप समझ जाएंगे कि फिल्म की कहानी क्या होने वाली है. फिर भी फिल्म की रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, क्योंकि इस फिल्म में आम्रपाली की परफॉर्मेंस हमेशा की तरह जबरदस्त होने वाली है. इसमें आम्रपाली के पति अचानक बीमार पड़ जाते हैं, उनके खर्चे के लिए वो स्कूल में पढ़ाने का काम करती हैं तो वहां शिक्षा व्यवस्था भी खराब होती है. अब आम्रपाली को फिल्म में क्या-क्या परेशानियां झेलनी पड़ती हैं इसे जानने के लिए आप इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का वेट कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.