Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

‘विजयादशमी पर रावण नहीं, बल्कि सोनम रघुवंशी जैसी शूर्पणखा महिलाओं के पुतले का होगा दहन’- BJP नेत्री

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में संस्था पौरुष ने पुरुष सुरक्षा के मुद्दे को लेकर एक अनोखा कदम उठाने का एलान किया है। संस्था ने घोषणा की है कि विजयादशमी पर समाज को झकझोरने वाले आपराधिक मामलों में शामिल महिलाओं के शूर्पणखा रूपी पुतले जलाए जाएंगे।

राजा रघुवंशी हत्याकांड का जिक्र
इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पत्नी और उसके प्रेमी साथियों द्वारा हत्या किए जाने का मामला काफी चर्चा में रहा था। इसी तरह मुस्कान नाम की महिला द्वारा अपने पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में भरने का मामला भी सामने आया था। संस्था का कहना है कि देशभर में ऐसे कई मामले हुए हैं जिनमें शादी के बाद पुरुषों की सुरक्षा खतरे में रही है।

सोनम रघुवंशी सहित 11 महिलाओं के पुतले जलाने का निर्णय
संस्था पौरुष ने निर्णय लिया है कि विजयादशमी पर राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी सहित 11 महिलाओं के पुतले शूर्पणखा के प्रतीक स्वरूप जलाए जाएंगे। संस्था का मानना है कि यह कदम समाज को ऐसे अपराधों के प्रति जागरूक करेगा।

विधायक उषा ठाकुर ने किया समर्थन
विधायक उषा ठाकुर ने संस्था के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि पुरुषों के खिलाफ अपराधों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि संस्था पौरुष का यह प्रयास सराहनीय है। देशभर में महिलाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे अपराध समाज के लिए घातक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.