Local & National News in Hindi

फौजी को घर में इस हाल में देख उड़े होश, कार्रवाई कर रही पुलिस

2

जालंधर: गांव खुसरोपुर, नजदीक बैरियर जालंधर कैंट में एक किराए के मकान में रहते 32 साल के फौज के जवान ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब उसकी पत्नी को पचा चला तो उसने इस संबंध में फौज के अधिकारियों तथा थाना सदर जमशेर की पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद खुदकुशी करने वाले फौजी को जालंधर कैंट के मिलिट्री अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।

उक्त मृतक फौजी की पहचान जीवन कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी हिमाचल प्रदेश हाल वासी गांव खुसरोपुर के रूप में हुई। वह लद्दाख में डयूटी करता था और पत्नी समेत गांव खुसरोपुर में पिछले कुछ समय से किराए के मकान में रह रहा था। वह छुट्टी पर आया हुआ था और रैजीमेंट -17 पंजाब में तैनात था।

थाना सदर जमशेर के इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक फौजी की पत्नी के बयानों पर बनती कानूनी कार्रवाई कर दी है। उन्होंने कहा कि शनिवार को सुबह मृतक फौजी की सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को दे दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.