Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

IND vs PAK: संजू सैमसन होंगे 12वें खिलाड़ी! पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले देखें भारत के इन 11 प्लेयर की लिस्ट

विकेटकीपर बल्लेबाज और ओमान के खिलाफ खेले मैच के हीरो रहे संजू सैमसन भारत के 12वें खिलाड़ी हो सकते हैं. जी हां, हमारे ऐसा कहने का मतलब उनके भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर होने से नहीं है. पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन में तो सैमसन रहेंगे ही. यहां उनके 12वें खिलाड़ी होने से मतलब T20 इंटरनेशनल में 1000 प्लस रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होने से है. उस लिस्ट में अब तक 11 भारतीय खिलाड़ियों के नाम हैं और संजू सैमसन उसमें शामिल होने वाले 12वें खिलाड़ी बन सकते हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले देखें इन 11 प्लेयर के नाम

सबसे पहले उन 11 भारतीय खिलाड़ियों के नाम और उनके T20 इंटरनेशनल में बनाए रन पर नजर डालते हैं. T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 4231 रन बनाए हैं. रोहित के ठीक बाद लिस्ट में 4188 रन के साथ विराट कोहली है. ये दोनों खिलाड़ी अब T20I को अलविदा कह चुके हैं.

भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव के 2652 रन हैं और वो लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. वहीं केएल राहुल ने अब तक 2265 रन बनाए हैं और वो चौथे नंबर पर हैं. 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में 5वां स्थान हार्दिक पंड्या का है, जिन्होंने 1813 रन बनाए हैं. शिखर धवन के 1759 रन और एमएस धोनी के 1617 रन हैं. सुरेश रैना 1605 रन के साथ लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं. ऋषभ पंत 9वें नंबर पर हैं, जिन्होंने 1209 रन बनाए हैं. जबकि युवराज सिंह 1177 रन और श्रेयस अय्यर 1104 रन के साथ 10वें और 11वें स्थान पर हैं.

संजू सैमसन होंगे 12वां खिलाड़ी!

संजू सैमसन इन 11 भारतीय प्लेयर की लिस्ट में शामिल होने वाले 12वें खिलाड़ी हो सकते हैं. मगर उसके लिए उन्हें पहले सुपर-4 वाले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 83 रन बनाने होंगे. संजू सैमसन ने अब तक 45 T20I की 39 पारियों में 917 रन बनाए हैं. संजू सैमसन इस उपलब्धि को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में ही हासिल करते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं. लेकिन, अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो भी उनके पासे एशिया कप 2025 में आगे उसे हासिल करने का मौका रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.